खवासपुर में पूर्व के विवाद में युवक को पीटा
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 25 May 2025 6:51 PM
पुलिस कर रही मामले की छानेबीन
आरा. खवासपुर थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव में पूर्व के विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गयी, जिससे वह जख्मी हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी खवासपुर थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव निवासी डिप्टी गोंड का 18 वर्षीय पुत्र दीपक गोंड है. इधर, जख्मी के परिजन ने बताया कि वह दरवाजे पर बैठा था, तभी गांव के ही सूचित कुमार एवं रोहित कुमार आये और उसे अपने साथ बाहर ले गये. इसके उनके द्वारा उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गयी. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










