तीन आरोपितों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 25 May 2025 6:55 PM

विज्ञापन

शाहपुर थाने की पुलिस ने देवाइच कुंडी गांव में की कार्रवाई

विज्ञापन

आरा.

शाहपुर थाना पुलिस टीम के द्वारा हत्या के मामले में फरार तीन आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है. इस दौरान पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र के देवाइच कुंडी गांव निवासी स्व.रंजीत राय का पुत्र रवींद्र उर्फ बऊल, रामाकांत चौधरी का पुत्र विनोद प्रसाद एवं स्व.सुदर्शन चौधरी का पुत्र संजय प्रसाद के घर जाकर इश्तेहार चिपकाया गया.

बावजूद इसके तीनों आरोपितों द्वारा कोर्ट या पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करते हैं, तो पुलिस उनके घर की कुर्की-जब्ती करेगी. बता दें कि 13 नवंबर वर्ष 2024 में शाहपुर थाना क्षेत्र के देवाइच कुंडी गांव निवासी भजन चौधरी के पुत्र कपिल बिन की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी, जिसके बाद मृतक के भाई बचानंद प्रसाद के द्वारा देवाइच कुंडी गांव निवासी रमेश प्रसाद उर्फ व्यास, लालू उर्फ विकास प्रसाद सहित 11 लोगों का खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उसी समय से तीनों आरोपित फरार चल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन