सड़क हादसे में अज्ञात समेत दो लोग जख्मी
Updated at : 01 Jan 2026 6:03 PM (IST)
विज्ञापन

चरपोखरी और नवादा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार की सुबह हुई सड़क हादसे में अज्ञात ऑटो चालक समेत दो लोग जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. पहली घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा एवं बगूसरा गांव के बीच की है, जहां गुरुवार की सुबह ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे अज्ञात 35 वर्षीय ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. चरपोखरी थाना पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह वह अपना ऑटो लेकर पीरो की तरफ जा रहा था. उसी दौरान बड़हरा एवं बगूसरा गांव के बीच उसका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. जबकि दूसरी घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड की है. जहां गुरुवार की सुबह बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सूचना पाकर उसके रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंचे. जानकारी के अनुसार जख्मी रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के सिसिरता गांव निवासी 30 वर्षीय हिटलर कुमार है. इधर, उक्त युवक के रिश्तेदार ने बताया कि वह आरा शहर के जेल रोड स्थित एक मोबाइल शॉप पर काम करता है. गुरुवार की सुबह वह बाइक सर्विसिंग कराने के लिए चंदवा जा रहा था. उसी दौरान चंदवा मोड़ के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




