सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक्स-रे संचालक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आरा-बक्सर एनएच 922 पर बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा के समीप हुई घटना
विज्ञापन
बिहिया .
आरा-बक्सर एनएच 922 पर बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा के समीप रविवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृक व्यक्ति का नाम कुलदीप यादव उर्फ दारोगा यादव बताया जाता है, जो कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही रोड निवासी रामाशंकर यादव का पुत्र था. कुलदीप यादव उर्फ दारोगा यादव शाहपुर में एक्सरे-केंद्र का संचालक करता था. जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव रविवार को शाहपुर से आरा में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था. इसी दौरान अमराई नवादा के समीप किसी अज्ञात वाहन से टक्कर होने के कारण उसकी मौत हो गयी. मृतक तीन भाई था और उसके दो लड़के हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है. वहीं इस हादसे की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिल उनके बीच कोहराम मच गया और परिवार के लोग भागे-भागे आरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां देर रात पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को लेकर अपने गांव पहुंचे. इस घटना के बाद से गांव में भी मातम पसर गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










