अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार
Updated at : 09 Nov 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन

चौरी थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान आरोपित को पकड़ा
विज्ञापन
आरा.
चौरी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के कोलोडीहरी गांव से शनिवार को की. तलाशी के दौरान उसके पास एक कट्टा बरामद किया गया. गिरफ्तार बदमाश सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव निवासी मो.गुलाम रसूल का पुत्र मो. रिजवान है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया कि चौरी थाना पुलिस द्वारा कोलोडीहरी के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी बाइक पर सवार दो लड़के पुलिस को देख भागने लगे. उसी क्रम में एक बाइक से गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके पास एक कट्टा बरामद किया. जबकि दूसरा बाइक लेकर फरार हो गया. इसके पश्चात पुलिस ने चौरी थाना में गिरफ्तार और फरार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




