ट्रक व पिकअप की टक्कर में एक की मौत, छोटा भाई समेत दो जख्मी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
उदवंतनगर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की रात हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रक व पिकअप वैन की टक्कर हो गयी. हादसे में बड़े भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि पिकअप पर सवार मृतक के छोटे भाई समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. वहीं घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सुढ़नी गांव निवासी गुप्तेश्वर चौधरी का 23 वर्षीय पुत्र मोनू चौधरी है. वह पिकअप चालक था. जबकि घायलों में पिकअप पर सवार मृतका का छोटा भाई चुन्नू चौधरी एवं एक अन्य शामिल हैं. बताया जाता है कि मुन्नू चौधरी अपने भाई चुन्नू चौधरी एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ बाजार समिति पिकअप पर फल लोड करने जा रहा था. जबकि चालक ट्रक को बैक कर रहा था. उसी दौरान दोनों वाहनों की आपसी टक्कर हो गयी, जिसमें पिकअप चालक मोनू चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि मृतक का छोटा भाई चुन्नू चौधरी एवं एक अन्य जख़्मी हो गये. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







