करेंट की चपेट में आने से युवती समेत दो घायल

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 21 Oct 2025 7:01 PM

विज्ञापन

जगदीशपुर और गीधा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को बिजली के करेंट की चपेट में आने से युवती समेत दो लोग घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पहली घटना गीधा थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव की है, जहां सोमवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार उक्त घायल बच्चा गीधा थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव निवासी विकास साह का सात वर्षीय पुत्र संतोष कुमार है. सोमवार की सुबह गांव में स्थित बोरिंग पर नहा रहा था. इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दूसरी घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिशन टोला गांव की है. जहां सोमवार की दोपहर करेंट की चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार उक्त घायल युवती जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विशन टोला गांव निवासी मंजय कुमार के 18 वर्षीया पुत्र रितु कुमारी है. उक्त घायल के परिजन ने बताया कि वह दीपावली को लेकर वह घर में साफ-सफाई कर रही थी. उसी दौरान उसका हाथ बिजली के तार में स्पर्श कर गया, जिससे वह करेंट की चपेट में आकर घायल हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन