अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, रेफर

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 21 May 2025 6:25 PM

विज्ञापन

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बंगला के समीप बुधवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-अरवल मार्ग पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बंगला के समीप बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी सहार थाना क्षेत्र के सहार गांव निवासी सेराजुद्दीन अंसारी का 32 वर्षीय पुत्र सरफराज अहमद है.

इधर, जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह सहार से बाइक द्वारा किसी काम से आरा आ रहा था. उसी दौरान बेलाउर बंगला के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन