ePaper

ट्रक व ऑटो की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, दो जख्मी

Updated at : 22 Apr 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक व ऑटो की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, दो जख्मी

मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क

विज्ञापन

आरा.

आरा-अरवल मार्ग पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर एवं चकरदह गांव के बीच मंगलवार की सुबह ट्रक एवं ऑटो की सीधी भिंड़त हो गयी. हादसे में ऑटो पर सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं, ऑटो पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल से शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है.

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा. गुस्साएं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर शव को सड़क के बीच रख सड़क जाम कर दिया. इस दौरान करीब दो घंटे तक सड़क को जाम रखा गया, जिसके कारण सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी एवं आवागमन पूरी तरह ठप रहा. सूचना पाकर उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव एवं दारोगा सुमंत कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया. जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी मिंटू मुसहर का 23 वर्षीय पुत्र दिलीप मुसहर है. वह मजदूरी करता था. वहीं घायलों में गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी रामबालक मुसहर का 18 वर्षीय पुत्र देवराम मुसहर एवं बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र के बड़ारी गांव निवासी रमेश मुसहर का पुत्र दिनेश मुसहर शामिल हैं. इधर, मृतक के ममेरे भाई शंकर प्रसाद ने बताया कि वह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ सोमवार को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव अपनी भतीजी की लड़की की शादी में गये थे. मंगलवार की सुबह जब अपने रिश्तेदार के साथ ऑटो पर सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे. इसी क्रम में ऑटो पर करीब पांच लोग सवार थे. उसी दौरान बेलाउर एवं चकरदह गांव के बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां उर्मिला देवी व एक भाई रामजी मुसहर एवं एक बहन खुशी है. उसकी मां उर्मिला देवी व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन