भोजपुर : बड़हरा में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम, योजनाओं और उपलब्धियों का हुआ प्रसारण

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनते अधिकारी व जीविका दीदी | Prabhat Khabar Network

मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनते अधिकारी व जीविका दीदी | Prabhat Khabar Network

बिहार सरकार के कार्यकाल के प्रथम 100 दिन पूरे होने के अवसर पर बड़हरा प्रखंड कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन और सरकार की उपलब्धियों का सीधा प्रसारण दिखाया गया.

विज्ञापन

बिहार सरकार के कार्यकाल के प्रथम 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को बड़हरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री के संबोधन एवं सरकार के पहले 100 दिनों की उपलब्धियों का सीधा (लाइव) प्रसारण दिखाया गया.

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रखंड स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लेकर सरकार की उपलब्धियों और आगामी विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त की.

शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार के पहले 100 दिनों के कार्यकाल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, पेयजल, कृषि, महिला सशक्तीकरण, रोजगार सृजन तथा आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.

साथ ही आने वाले समय में विकास कार्यों को और तेज गति देने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई.

योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं से अवगत कराया गया. अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि आम लोगों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके.

इस मौके पर विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर संचालन, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता विकास को गांव-गांव तक पहुंचाना और आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष शुभम पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नीलेश कुमार, प्रखंड पंचायती राज अधिकारी (BPRO) गोविंद कुमार, जीविका बीपीएम श्याम जी सहित अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मी एवं बड़ी संख्या में जीविका की महिलाएं उपस्थित रहीं.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन