भोजपुर : तरारी में सरकारी योजनाओं का हुआ व्यापक प्रचार-प्रसार, लाइव प्रसारण के जरिए दी गई जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी सहित अन्य लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर के तरारी प्रखंड मुख्यालय में राज्य सरकार की विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, रोजगार और पर्यटन से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई.

विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा आम जनमानस के हित में चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं, नीतियों और प्राथमिकताओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से शनिवार को तरारी प्रखंड मुख्यालय और विभिन्न पंचायतों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर पर आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण (लाइव वेबकास्ट) दिखाया गया, जिसे वहां मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने देखा और सुना.

शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन व रोजगार की योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी अभियानों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

इनमें प्रखंडों में मॉडल स्कूल और डिग्री कॉलेज का संचालन, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, नए राशन कार्ड का निर्माण, पंचायतों में सहयोग शिविरों का आयोजन, आयुष्मान कार्ड वितरण, उद्योग, निवेश व रोजगार सृजन, पर्यटन क्षेत्र का विकास तथा मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान शिलान्यास की गई योजनाओं की वर्तमान प्रगति सहित कई अन्य महत्वपूर्ण नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे कई अधिकारी व नेता

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सरकार की इन प्राथमिकताओं को धरातल पर पारदर्शी तरीके से लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई.

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुन्दन कुमार, अंचलाधिकारी (सीओ) राणा अक्षय प्रताप सिंह, बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, जदयू नेता सुमेर सिंह कुशवाहा के अलावा कई स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, अंचल व प्रखंड कार्यालय के सरकारी कर्मी तथा बड़ी संख्या में आम लोग मुख्य रूप से मौजूद थे.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन