फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एक देसी पिस्टल, एक मैग्जीन एवं एक कार बरामद
विज्ञापन
आरा.
गड़हनी थाना पुलिस की टीम ने गड़हनी थाना अंतर्गत नया बाजार गड़हनी सब्जी मंडी में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन तथा एक कार बरामद हुई है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा मंगलवार को दी गयी. गिरफ्तार गड़हनी निवासी भोला गोप उर्फ संजय कुमार साह है. गिरफ्तार गडहनी निवासी उन्होंने बताया कि गडहनी धानान्तर्गत नया बाजार गड़हनी सब्जी मंडी में दो व्यक्ति द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने का वीडियों प्राप्त हुआ. इस संबंध में उक्त वीडियो सत्यापन के कम में 27 जनवरी 25 को गुप्त सूचना के आधार पर गडहनी थानाध्यक्ष, थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा बल के द्वारा गडहनी गांव में छापेमारी की गई. इस दौरान गडहनी निवासी जागेश्वर साह के पुत्र भोला गोप उर्फ संजय कुमार साह को धर दबोचा. उसके पास से 1 देशी पिस्टल, 1 मैग्जीन एवं 1 कार बरामद हुआ. इस संबंध गढ़हनी थाना में गिरफ्तार के विरुद्ध आर्म्स एक्ट दर्ज की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










