पुलिस ने मोटर चोरी के मामले में आरोपित को पकड़ा
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

चौरी पुलिस ने अंधारी से आरोपित को पकड़ा
विज्ञापन
सहार
. चौरी पुलिस ने अंधारी से मोटर चोरी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार भोपतपुर निवासी शिवबचन सिंह के पुत्र डिग्री सिंह के मुर्गी फार्म से चोरों के द्वारा सोमवार के दिन मोटर की चोरी की गयी थी, जिसको लेकर चौरी थाने में मामला दर्ज कराया गया था. इसमें पुलिस ने अंधारी निवासी दशरथ चौधरी के पुत्र कमिंदर चौधरी को मोटर के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










