Ara News : कर्मचारी महासंघ की नोटिस दिवस पर हड़ताल की तैयारी

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 03 May 2025 10:56 PM

विज्ञापन

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने 20 मई को होनेवाली राष्ट्रीय आम हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है. इस हड़ताल का उद्देश्य श्रम कानून में परिवर्तन, एनपीएस और यूपीएस के समाप्त करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, ठेका और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने तथा अन्य 11 सूत्री मांगों को लेकर है.

विज्ञापन

आरा. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने 20 मई को होनेवाली राष्ट्रीय आम हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है. इस हड़ताल का उद्देश्य श्रम कानून में परिवर्तन, एनपीएस और यूपीएस के समाप्त करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, ठेका और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने तथा अन्य 11 सूत्री मांगों को लेकर है. महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव और जिला मंत्री विनोद यादव के नेतृत्व में शनिवार को समाहरणालय के समक्ष सैकड़ों कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के दौरान नोटिस दिवस मनाया. इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की और मुख्य सचिव, बिहार सरकार को नोटिस सौंपा. कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुबेश सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हड़ताल के उद्देश्यों की जानकारी दी. कर्मचारियों ने 8वें राज्य वेतन आयोग के गठन, बकाया महंगाई भत्ते के भुगतान और रोजगार सृजन की मांग भी उठायी. इस मौके पर कुंदन कुमार, ज़ुबैर आलम, सुरेश राम गोंड सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन