तीन दिनों से लापता युवक का शव बरामद
Updated at : 29 Jan 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन

हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार गांव स्थित कुएं से बुधवार की सुबह मिला शव
विज्ञापन
आरा.
जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार गांव में तीन दिनों से लापता युवक का शव बरामद हुआ है. उसका शव नोनार गांव स्थित कुएं से बुधवार की सुबह बरामद किया गया. शव के मिलने से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार मृतक हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी सुरेश राम का 38 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र राम है एवं पेशे से मजदूर था. इधर मृतक के चाचा राजेश राम ने बताया कि 26 जनवरी रविवार की सुबह करीबी 11 बजे वह बकरी चराने के लिए घर से निकला था. देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था. इसके बाद परिजनों द्वारा लगातार तीन दिनों से आसपास के इलाके एवं रिश्तेदारों के घर फोन कर पूछताछ कर उसकी जानकारी ली गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद बुधवार की सुबह परिजन स्थानीय थाना में उसके लापता होने का आवेदन देने गये. आवेदन देने के बाद जब वह वापस गांव लौटे, तो बच्चों ने कहा कि कुएं में एक शव पड़ा है. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और शव को देख उसकी पहचान की. इसके पश्चात स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को कुएं से बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं, दूसरी तरफ मृतक के चाचा राजेश राम ने अपने भतीजे के गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार के विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है. साथ उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार का आशंका या आरोप नहीं लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई में बड़ा था. उसके परिवार में मां रामकालो देवी, पत्नी गंगो देवी एवं एक पुत्र रवि है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां रामकालो देवी,पत्नी गंगो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




