तार मठिया गांव में हुये दंपती हत्याकांड में दो आरोपित धराये
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

घर में सोये बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से की गयी थी हत्या
विज्ञापन
पीरो
. 10 जनवरी की रात अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार मठिया गांव में घर में सोये 70 वर्षीय श्रीभगवान गिरी और उनकी पत्नी शिवकुमारी देवी की हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया कि उक्त हत्याकांड के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इस मामले में पूछताछ और फोरेंसिक जांच के आधार पर अनुसंधान में जुटी पुलिस ने उक्त हत्याकांड में संलिप्तता जाहिर होने के बाद तार मठिया निवासी सत्येंद्र गिरी और श्रवण कुमार नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया जायेगा. बता दें कि गत 10 जनवरी की रात थाना क्षेत्र के तार मठिया गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग श्रीभगवान गिरी और उनकी 65 वर्षीय पत्नी शिवकुमारी देवी अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी थी. अगली सुबह जब इस घटना की जानकारी लोगों को हुई तो यहां अफरातफरी मच गयी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक टीम के साथ पीरो एसडीपीओ मौके पर पहुंचे थे और घटना की जांच शुरू की थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










