काजी टोला में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली, स्थिति गंभीर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मुहल्ला स्थित मजार के समीप बुधवार की देर रात हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
शहर के टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मुहल्ला स्थित मजार के समीप बुधवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. जख्मी युवक को चार गोलियां मारी गयी हैं, जिसमें एक गोली पेट, एक गोली प्राइवेट पार्ट, एक गोली दाहिने साइड सीने में एवं एक गोली दाहिने जांघ पर लगी है. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे अनान-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मुहल्ला वार्ड नंबर 26 निवासी भरत प्रसाद का 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार है एवं वह शादी-विवाह एवं अन्य पार्टी में बैलून सजाने का काम करता है. घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय एवं अपर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये हैं. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है. जबकि इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ विकाश सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को चार गोलियां मारी गयी हैं. गोली लगने के कारण उसका खून काफी बह गया था और बड़ी आंत पूरी क्षतिग्रस्त हो गयी थी. ऑपरेशन के दौरान बाइपास सर्जरी कर बुलेट्स निकाल दिया गया है. अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है.्र इधर रौशन कुमार ने बताया कि मुहल्ले का ही पिंटू सम्राट एवं अंशु कुमार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था, तभी पिंटू कुमार ने भलुहीपुर मुहल्ले से मुखिया यादव एवं बजरंगी नामक अपने दोस्त को बुलाया था. इसके बाद अंशु वहां से निकल गया. इस बीच जब वह बिस्किट लेकर घर जा रहा था. तभी पिंटू सम्राट ने उसे बुलाया तो मुखिया यादव और बजरंगी कहने लगे कि ये वही है क्या? यह कहकर उन दोनों ने उसे ताबड़तोड़ चार गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया. वहीं दूसरी तरफ जख्मी रौशन कुमार ने भलुहीपुर मुहल्ला निवासी मुखिया यादव एवं बजरंगी पर खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है. साथ ही उसने अपने उक्त लोगों से किसी भी प्रकार का विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










