बारात में नाच के दौरान विवाद में अगुआ को पीटा
Updated at : 29 May 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के इटहना गांव में गुरुवार के दोपहर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के इटहना गांव में गुरुवार की दोपहर बारात में नाच के दौरान विवाद में अगुआ की लड़कों वाले ने पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव निवासी सीताराम राय का 40 वर्षीय पुत्र शिवनारायण राय है. वह शादी-विवाह में अगुआ का काम करता है. इधर जख्मी शिव नारायण राय ने बताया कि बुधवार की शाम कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के इटहना गांव से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव बारात आयी थी, जिसमें नाच प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. इस दौरान वधु एवं वर पक्ष के बीच झगड़ा हो गया था. हालांकि बुधवार की रात बात खत्म हो गयी थी. गुरुवार की दोपहर लड़के वाले द्वारा अगुआ के मोबाइल पर काल कर उसे अपने घर इटहना बुलाया गया. जब वह पहुंचा, तो लड़के पक्ष वाले के द्वारा उसी विवाद को लेकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी गयी, जिससे वह जख्मी हो गया. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




