समोसे के विवाद में धारदार हथियार से मारकर बुजुर्ग की हत्या
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 21 Oct 2025 7:29 PM
विज्ञापन
इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में सोमवार को तोड़ा दमचौरी थाना क्षेत्र के कौलोडिहरी गांव में रविवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
जिले के चौरी थाना क्षेत्र के कौलोडिहरी गांव में रविवार की सुबह समोसे के विवाद में धारदार हथियार से मारकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में सोमवार की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक के शरीर पर सिर में जख्म का निशान पाया गया. जानकारी के अनुसार मृतक चौरी थाना क्षेत्र के कौलोडिहरी गांव निवासी स्व. सगलु यादव के 65 वर्षीय पुत्र चंद्रमा यादव हैं, जो एक किसान थे. इधर, मृतक के जीजा देवमुनी सिंह यादव ने बताया कि शनिवार की शाम चंद्रमा यादव का पोता गांव के ही आशा देवी की दुकान पर समोसा खरीदने गया था. जहां उसके लड़के से झगड़ा हो गया था. हालांकि शनिवार की शाम बात खत्म हो गयी थी. रविवार की सुबह जब चंद्रमा यादव झगड़े को लेकर आशा देवी से पूछताछ करने गये, तो बात ने तूल पकड़ लिया. दोनों पक्षों आपस में हाथापाई करने लगे. उसी दौरान आशा देवी अपने हाथ में तलवार लेकर आयी और चंद्रमा यादव के सिर पर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया था. परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित निजी अस्पताल ले आये थे. जहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन उनके शव को वापस गांव ले आये और इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं, दूसरी तरफ मृतक के जीजा ने आशा देवी पर अपने साला की हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं चौरी थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला ने बताया कि 18 तारीख की शाम झगड़ा हुआ था. मारपीट में जख्मी होने के कारण उनकी मौत हुई है. मामले की जांच की जा रही है. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी फूला देवी, दो पुत्री सिंकू देवी, रिंकू देवी व दो पुत्र रवि यादव एवं अविनाश यादव हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी फूला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










