साइबर ठगों ने खाते से निकाले 94 हजार 800 रुपये
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 06 Feb 2026 4:28 PM
पीड़ित ने सहार व साइबर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
सहार.
स्थानीय थाना क्षेत्र के कोरन डिहरी के एक युवक के बैंक अकाउंट से साइबर ठगों ने पांच मिनट के अंदर 94800 रुपये की निकासी कर ली, जिसको लेकर युवक ने स्थानीय थाना एवं साइबर क्राइम में मामला दर्ज कराया है.जानकारी के अनुसार कोरन डिहरी निवासी स्व अरविंद राय के पुत्र हरे कृष्णा कुमार राय उर्फ चिंटू गुरुवार के दिन दोस्तों के साथ गांव में बैठा था. उसी दौरान लगभग 11:48 मिनट पर मोबाइल हैंग करने लगा, जिसके कारण मोबाइल में कोई भी फंक्शन काम नहीं कर रहा था. 11 बजकर 55 मिनट के बाद मोबाइल अपने आप ठीक हो गया. इस दौरान पहला ट्रांजैक्शन 11 बजकर 48 मिनट पर सहनाज खान के नाम पर जीओ के अकाउंट पर 49,800 और 500 के ट्रांजैक्शन किया गया. वहीं, दूसरा ट्रांजैक्शन पिंटू शेख के अकाउंट पर 42000,1000, 1000 तथा 500 रुपये यानी कुल मिलाकर दूसरे अकाउंट पर 44500 रुपये की निकासी किया गया, जिसके बाद मोबाइल कार्य करना शुरू किया. मैसेज देखने के बाद चिंटू कुमार के होश उड़ गये. आनन-फानन में साइबर सेल एवं स्थानीय थाना इसकी शिकायत दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










