ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा का तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा का तिरंगा यात्रा

यात्रा में काफी संख्या में हुए थे शामिल

विज्ञापन

अगिआंव.

प्रखंड के पवना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से हुंडा शोरूम तक रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर ””तिरंगा यात्रा”” निकाली गयी, जिसमें अगिआंव मंडल और पवना पंचायत के क्षेत्रवासियों ने भी हिस्सा लिया.

इसके साथ ही वीर जवानों के सम्मान में भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर जवान मत घबराना हम तुम्हारे साथ है के उदघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया. तिरंगा यात्रा में भाजपा मण्डल अध्यक्ष – कुन्दन कुमार कुशवाहा , पूर्व मण्डल अध्यक्ष – रामाकांत चंद्रवंशी , उपाध्यक्ष – जय किशोर सिंह , अरुण सिंह , विक्की कुमार , मुकेश कुमार , नन्द लाल सिंह , सुमन सिंह , राम नारायण चौधरी , सत्येंद्र सिंह , गौतम सिंह और ग्रामीण देशप्रेमी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन