कोईलवर से फुंहा तक बनेगी सड़क, जाम से मिलेगी मुक्ति

Updated at : 27 Jan 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

भाजपा विधायक ने की बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 50 सड़कों सहित विभिन्न योजनाओं की घोषणा

विज्ञापन

आरा.

बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 50 सड़क सहित विभिन्न योजनाओं की घोषणा की. उन्होंने कहा कि बड़हरा विधानसभा क्षेत्र का सात बार से प्रतिनिधित्व कर रहा हूं और हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा करता रहता हूं. उन्होंने कोईलवर से फुंहा बांध पर लगभग सात करोड़ की लागत से सात किमी सड़क बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि यह सड़क कोईलवर-बबुरा फोर लेन जाम से क्षेत्र के लोगों को निजात दिलायेगी. फुंहा से बबुरा चार किमी की दूरी की सड़क भी बनेगी, जिससे लोग कोईलवर से बबुरा आसानी से जा सकते हैं. वैसे ही गजियापुर से फरहदा सड़क का निर्माण होगा. विधायक ने बड़हरा प्रखंड के 702.315 करोड़ की लागत से 6.700 किंमी लंबी सरैया-सबलपुर-नथमलपुर सड़क, ढाई किमी लंबी 174.842 करोड़ की राशि की लागत से L056-L022 सड़क से बभनगांवा, लगभग एक किमी की राधा कृष्ण मंदिर से लौहर हरिजन टोला सड़क, बबुरा से पश्चिमी बबुरा सड़क, लगभग 2.50 किमी लंबी पदमिनिया से सोहरा बाजार, इटहना से मुबारकपुर, दुर्ग टोला से मुबारकपुर, सरैया-सिन्हा पीडब्ल्यूडी रोड, घांघर से कृष्णगढ़, श्रीपालपुर-मुटुकपुर रोड से रामशहर तक, नथमलपुर-सबलपुर रोड से ज्ञानपुर यादव टोला, केसोपुर-सरैया रोड से शालीग्राम सिंह टोला,अवदान राय के टोला से शिवपुर टोला,इटहरिया शिवपुर पश्चिम टोला, बबुरा-छपरा फोर लेन से कुतुबपुर दियरा तक लगभग दो किमी सड़क, आरा- बड़हरा रोड से बिंद टोली सेमरिया, सलेमपुर-बलुआ सरैंया रोड से बलुआ का डेरा गांव तक एक कि.मी. सिन्हा-महुली रोड से पांडेयपुर उतरी टोला,केसोपुर-सरैंया रोड पर अलेखीटोला से विंद टोला, एक किमी लंबा पीसीसी रोड से जीवाराय के टोला, बड़हरा-बबुरा बांध रोड से कपूर दियरा बिंद टोली, सरैंया- सलेमपुर रोड से कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, आरा- सरैंया रोड से मुसहरी टोला, केसोपुर-सरैंया रोड से केसोपुर यादव टोला, सोहरा बाजार से सोहरा दलित बस्ती, चंदा गांव से पांडेय टोला, बड़हरा-एकवना रोड से पड़रिया दलित टोला, सिन्हा-सोहरा बांध रोड से कल्याणपुर यादव टोला तक , दमिनिया से जोकहरी बांध होते हुए गजियापुर तक सड़क का निर्माण होगा. वहीं कोईलवर प्रखंड के कायमनगर से दौलतपुर बोरिंग तक, गीधा इंडस्ट्रियल एरिया से बागमझौव तक, फुंहा बांध से कोईलवर मेंटल अस्पताल लगभग सात कि.मी की नई सड़क, कोईलवर थाना चौक से कोईलवर मेंटल अस्पताल दो कि.मी. ज्ञानपुर से बीज प्रोसेसिंग प्लांट विशुनपुरा 4.800 किमी, लगभग एक किमी का आरा-छपरा रोड से कोल्हारामपुर महादलित टोला, कोईलवर बबुरा रोड से शंकर महतो के घर तक, भोपतपुर काली मंदिर से चंदवा और आरा-छपरा रोड से राजापुर इंगलिशपुर तक सड़क का निर्माण होगा. जबकि आरा प्रखंड के धोबहा बाजार से सारसिवान भाया बसंतपुर का निर्माण हो रहा है. धमार काली मंदिर से धमार शंकर मंदिर, बेहरा से धमार पासवान टोला तक सड़क निर्माण होगा. श्री सिंह ने सड़क के अलावा लगभग सात पुल-पुलिया के निर्माण की भी घोषणा करते हुए कहा कि बड़हरा प्रखंड के फरहदा दुर्गटोला पथ में शिवपुर के पास 275 लाख के पुल निर्माण, मटुकपुर पंचायत के रामशहर में दो सौ लाख की लागत से पुलिया निर्माण, लौहर से दूबे छपरा मार्ग में पुल का निर्माण, आरा प्रखंड के अगरसंडा पंचायत के सिमरिया में पुल और संपर्क सड़क का निर्माण, सलेमपुर में पुल निर्माण, सुंदरपुर बरजा से काली मंदिर वाली सड़क में पुल निर्माण और बड़हरा प्रखंड के पश्चिमी गु़ंडी पंचायत में भेड़िहार टोला और मुसहर टोली के बीच पुल निर्माण की घोषणा की. बड़हरा विधायक ने अपने-आप को एक ईमानदार और सच्चा जनसेवक बताते हुए बड़हरा की जनता से स्वार्थी सेवकों से सावधान रहने की बात कही. प्रेस वार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष इं. धीरेंद्र सिंह, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, धनंजय तिवारी सहित कार्यकर्ता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन