अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, दोनों की गयी जान

Updated at : 29 Jan 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, दोनों की गयी जान

चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव व देवढ़ी मोड़ के बीच हुई घटना

विज्ञापन

आरा/पीरो .

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव एवं देवढ़ी मोड़ के बीच बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चौकीदार पुत्र समेत दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान चौकीदार पुत्र अनिल कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि दूसरा जख्मी युवक भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के संभल टोला गांव निवासी कृष्णा साह सह चौकीदार का 21 वर्षीय पुत्र अनिल साह है. जबकि दूसरा भी उसी गांव के निवासी दूधेश्वर चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार है. दो युवकों की मौत से पीरो नगर के संभल टोला में मातम छा गया. संभल टोला निवासी चौकीदार कृष्णा के पुत्र अनिल कुमार व दूधेश्वर चौधरी के पुत्र नंदन कुमार दवा लेने के लिए बाइक से पटना जा रहे थे. इसी क्रम में सेमरांव मोड़ के समीप उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गयी. इधर मृतक अनिल के बड़े भाई कान्हा कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह वह अपने दोस्त नंदन कुमार के साथ बाइक से अपना इलाज कराने के लिए पटना एम्स जा रहा था. उसी दौरान सेमरांव एवं देवढ़ी मोड़ के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसके बाद चरपोखरी थाना में कार्यरत चौकीदार ने उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उसके भाई अनिल साह को मृत घोषित कर दिया. जबकि उसके दोस्त नंदन कुमार का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी भी मौत हो गयी. इसके बाद चरपोखरी थाना के चौकीदार द्वारा फोन कर इसकी सूचना उन्हें दी गयी. सूचना पाकर परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे. जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाया. अनिल अपने तीन भाई व तीन बहनों में पांचवें स्थान पर था. उसके परिवार में मां सावित्री देवी, तीन बहन पूजा देवी, कांति देवी, चांदनी कुमारी व दो भाई कान्हा कुमार एवं शुकर कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है.वहीं, नंदन कुमार अपने पिता की तीसरी संतान था. उसका बड़ा भाई चंदन कुमार व एक बहन है. इस घटना के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन