शनिवारीय नुक्कड़ शृंखला में ”ई कइसन बियाह” की हुई प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन
शनिवारीय नुक्कड़ शृंखला में ”ई कइसन बियाह” की हुई प्रस्तुति

साहेब लाल यादव की लिखित व निर्देशित नाटक है ‘ई कइसन बियाह’

विज्ञापन

आरा.

आरा के रंगकर्मियों ने सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले पुनः नुक्कड़ नाटक शृंखला को प्रारंभ किया. इसे ” विकेंड नुक्कड़ मुद्दा ” का नाम दिया गया है. इसके अंतर्गत सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को स्थानीय व देश विदेश के मुद्दों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संध्या समय स्टेडियम गेट, रमना मैदान में, रंग दर्शकों के बीच प्रस्तुत किया जायेगा.

कार्यक्रम की शुरुआत एक ग्रामीण महिला इंदु राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. मुख्य अतिथि मुंबई से पधारें रंगमंच, फिल्म व धारावाहिक के प्रसिद्ध अभिनेता लकुश सिंह ने कहा कि नुक्कड़ नाटकों से एक अभिनेता परिपक्व होता है. मैं भी नुक्कड़ करता आ रहा हूं. नुक्कड़ नाटक बिना किसी रंगमंचीय सुविधा के होता है. इनमें हम कुछ छुपा नहीं पाते. दर्शकों को सब कुछ दिखता है. सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी संजय राय ने कहा कि कोरोना के बाद से नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम बंद हो रखा था. हमेशा शहवासी यह चर्चा करते थे कि शहर की यह सांस्कृतिक गतिविधि पुनः शुरू होना चाहिए. इसलिए इसे नये अंदाज में पुनः शुरू किया जा रहा है. कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अभय विश्वास भट्ट ने किया. नुक्कड़ की इस शृंखला में पहली प्रस्तुति युवा रंगकर्मी साहेब लाल यादव द्वारा लिखित व निर्देशित नुक्कड़ ” ई कइसन बियाह ” की प्रस्तुति की गयी. इस नाटक में आज कल की शादियों में दिखावे के लिए हो रही फिजूलखर्ची को मुद्दा बनाया गया. साथ ही समाज में पनप रही विवाह से पहले की अपसंस्कृति को भी दिखाया गया. नाटक की मुख्य भूमिकाओं में वरीय महिला रंगकर्मी आरती देवी,चर्चित रंगकर्मी लड्डू भपाली, वरिष्ठ रंगकर्मी अम्बुज राजा, वीरेंद्र ओझा ”” बम ””, करण कुमार, राजा कुमार व साहेब लाल यादव रहें. नाटक में संगीत दिया अंजनी कुमार ने. धन्यवाद ज्ञापन लड्डू भोपाली ने किया. नुक्कड़ शृंखला के शुरू होने पर शहर के रंगकर्मियों के साथ- साथ दर्शकों ने हर्ष व्यक्त किया है. कार्यक्रम में शामिल मुख्य लोगों में मुखिया परमानंद प्रेमी, रंगकर्मी सरफराज अहमद, तबला वादक सूरज कांत पांडेय, रंगकर्मी सुधीर शर्मा, सुशील कुमार, राहुल श्रीवास्तव, आलोक कुमार, डॉ पंकज भट्ट आदि शामिल रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन