ट्रेन से कटकर मरे युवक की तीसरे दिन हुई शिनाख्त

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 22 May 2025 5:59 PM

विज्ञापन

मृतक सुपौल जिले का था रहनेवाला

विज्ञापन

आरा.

कारीसाथ एवं बिहिया रेलवे स्टेशन के बीच दो दिन पूर्व ट्रेन से कटकर मरे युवक की शिनाख्त हो गयी. उसकी पहचान सुपौल जिले के कुनौली थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी मो शफीक के 18 वर्षीय पुत्र मो मुर्शीद के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह कारीसाथ एवं बिहिया स्टेशन के बीच अप लाइन पर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी.

रेल पुलिस द्वारा अज्ञात के रूप में शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया था. इधर, मृतक के बड़े भाई मो अमजद ने बताया कि वह बिहिया के साहेब टोला में करीब आठ महीने से किराये का मकान लेकर रहता था और मजदूरी करता था. दो माह पहले उसका छोटा भाई मो. मुर्शीद भी गांव से बिहिया उसके साथ काम करने आया था. मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह साहेब टोला से बिहिया बाजार की तरफ निकला था. इसी बीच यह घटना घट गयी. छोटा भाई एवं अन्य लोग उसकी काफी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था. सोशल मीडिया पर चले खबर के बाद गुरुवार की सुबह उन लोगों को इस घटना की जानकारी मिली. जिसके बाद परिजन अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव को देख उसकी पहचान की. इसके बाद परिजन शव को दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गये. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में छोटा था. उसके परिवार में मां गुलेशा खातून व दो भाई मो. अमजद, मो.खुर्शीद एवं एक बहन रेहाना खातून है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. मां गुलेशा खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन