पचमा नारायणपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर प्राइवेट गार्ड की गोली मारकर हत्या

Updated at : 30 Jan 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन

आरा/पीरो.

जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के पचमा नारायणपुर गांव में बुधवार की रात पूर्व के विवाद को लेकर प्राइवेट गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक को काफी करीब से बायी साइड सीने में गोली मारी गयी थी. जानकारी के अनुसार मृतक हसन बाजार थाना क्षेत्र के पचमा नारायणपुर गांव निवासी रामआश्रय चौधरी उर्फ बरत चौधरी का 35 वर्षीय पुत्र संतोष चौधरी उर्फ छोटे चौधरी है. वह गुजरात के सूरत में स्थित कपड़ा दुकान पर गार्ड का काम करता था एवं दो दिन पहले ही वह सूरत से गांव लौटा था. घटना को लेकर गांव एवं आसपास के सनसनी मच गयी है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही हसन बाजार थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये हैं. केस सुलह करने और पैसे को लेकर दिया गय घटना को अंजाम : इधर मृतक के पिता रामआश्रय चौधरी उर्फ बरत चौधरी ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व आरोपित भोलू चौधरी के दो भाईयों की मौत जहर खाने से हो गयी थी, जिसके बाद उसके द्वारा उनके बेटे संतोष चौधरी उर्फ छोटे चौधरी व उसके भाई सहित सात लोगों के खिलाफ हसन बाजार थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था. तीन महीना 18 दिन वह पटना के बेउर जेल में था और बेल पर बाहर आया था. जेल से निकलने के बाद उन लोगों के बीच बातचीत हुई थी की तुम केस सुलह कर लो और जो खर्च लगा है मैं तुम्हें दे दूंगा. इसके बाद उनका बेटा संतोष चौधरी उर्फ छोटे चौधरी सूरत चला गया, लेकिन उसने केस सुलह नहीं किया और केस का ट्रायल शुरू हो गया. बुधवार की रात उसी सिलसिले में जब उनका बेटा संतोष चौधरी उर्फ छोटे चौधरी भोलू चौधरी के पास यह बोलने गया कि जब तुम केस सुलह नहीं कर रहे हो, तो जो पैसा लिया है और जो हर डेट पर मेरा छह हजार रुपये खर्च हो रहा है, वो पैसा तुम मुझे दो. इसी बात को लेकर उनके बीच गाली-गलौज हुआ, जिसके बाद उसके द्वारा उनके बेटे संतोष चौधरी उर्फ छोटे चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वहीं दूसरी और मृतक के पिता रामआश्रय चौधरी उर्फ बरत चौधरी ने गांव के ही भोलू चौधरी एवं मुन्ना सिंह पर अपने बेटे को पैसे के विवाद को लेकर गोली मारकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में कर रही है. मृतक का आपराधिक इतिहास होने की भी चर्चा : जबकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है. मृतक हत्या के मामले में बेल पर बाहर आया था और उसके खिलाफ रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाने में भी रंगदारी मांगने को लेकर प्राथमिकी दर्ज है. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन बहन व एक भाई में तीसरे स्थान पर था एवं अपने मां-बाप का इकलौता संतान था. उसके परिवार में मां लखराजो देवी, पत्नी अनीता देवी, एक पुत्री रागिनी कुमारी एवं पुत्र कौशल कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां लखराजो देवीपत्नी अनीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.वहीं, एसपी राज ने बताया कि बीते बुधवार की रात संतोष कुमार चौधरी उर्फ छोटे चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. उस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुख्य अभियुक्त अमित कुमार उर्फ भोलू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है और और उसकी गिरफ्तारी पचमा नारायणपुर गांव से ही की गयी है. उन्होंने ने बताया कि दोनों दोस्त हैं और इन दोनों के बीच पैसे के लेन-देन हुआ था. इस कारण उसकी हत्या की गयी है. अभी पूछताछ की जा रही है. दोनों के बीच कितने पैसे के लेनदेन का विवाद था. इसके अलावा और क्या-क्या इनके बीच विवाद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन