पूर्व के विवाद को लेकर चाचा को मारा चाकू, हालत गंभीर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के एमपी बाग मुहल्ले में गुरुवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
शहर के टाउन थाना क्षेत्र के एमपी बाग मुहल्ले में गुरुवार की सुबह पूर्व के विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही चाचा को चाकू मार दिया. जख्मी अधेड़ को चाकू दाहिने साइड पेट में मारा गया है. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ टाउन थाना क्षेत्र के एमपीबाग मुहल्ला निवासी स्व.राज कुमार प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र सुरेश प्रसाद हैं एवं वह पेशे से रिक्शा चालक है. इधर सुरेश प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2022 में उनके बड़े भाई की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गयी थी, लेकिन उनकी मां परिवार के अन्य लोगों द्वारा शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही दाह-संस्कार कर दिया गया था. उसके बाद उनकी मां के द्वारा उनके खिलाफ टाउन थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जिसके बाद वह जेल भी गये थे. उसी को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है. गुरुवार की सुबह जब वह अपने मोहल्ले के पास रिक्शा लगाकर घर खाना खाने के लिए जा रहे थे, तभी वह गली में ही खड़ा था और उन्हें घूरने लगा तो वह साइड हो गये. तभी उसने चाकू निकाल कर उनके पेट में मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये.इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं दूसरी तरफ जख्मी सुरेश प्रसाद ने अपने भतीजे राजू प्रसाद पर पूर्व के विवाद को लेकर खुद को चाकू मारने का आरोप लगाया है. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










