ऑटो ने लूना सवार युवक को मारी टक्कर, मौत
Updated at : 30 Jan 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम
विज्ञापन
आरा.
आरा-अरवल मार्ग पर जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप मोड़ के समीप बुधवार की रात ऑटो ने लूना सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी मधेश्वर पासवान का 30 वर्षीय पुत्र राकेश पासवान है एवं वह पेशे से मजदूर था. मृतक के भाई दिवाली राम ने बताया कि व तीन भाई है और अपने-अपने लूना गाड़ी से सहार थाना क्षेत्र के ईनुरूखी गांव मजदूरी करने गये थे. बुधवार की रात जब वह तीन अपने-अपने लूना गाड़ी से वापस गांव लौट रहे थे. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ने पेरहाप मोड़ के समीप उनके छोटे भाई राकेश पासवान की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सहार रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन उसके शव को वापस गांव ले गये. जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व दो बहनों में चौथे स्थान पर था. उसके परिवार में सीता देवी,पत्नी पिंकी देवी, दो पुत्र आकाश प्रकाश व दो पुत्री सरेहा एवं चांदनी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटना के बाद मृतक की मां सीता देवी,पत्नी पिंकी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




