ePaper

बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

Updated at : 20 May 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

चरपोखरी थाना क्षेत्र के दयाल छपरा गांव में मंगलवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

चरपोखरी थाना क्षेत्र के मझिआंव-चांदी नहर मार्ग पर दयाल छपरा गांव में बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उसकी मौत हो गयी. इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के दयाल छपरा गांव निवासी सरोज राम का 28 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार है. वह गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था.

इधर, मृतक के करीबी आकाश कुमार ने बताया कि उसके छोटे भाई का छेका होने था, जिसको लेकर अप्रैल माह में वह सूरत से वापस गांव आया था. सोमवार की शाम वह अपने छोटे भाई का छेका लेकर रोहतास जिले के कैथी गांव गया था. मंगलवार की सुबह जब वह वापस बाइक से गांव लौट रहा था. उसी दौरान दयाल छपरा गांव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले गये, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां चंद्रावती देवी, पत्नी सुनीता देवी व दो पुत्र आर्यन, अमन एवं एक पुत्री रिधी है. मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां चंद्रावती देवी, पत्नी सुनीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन