सड़क हादसे में जख्मी अधेड़ की मौत, घर में मचा कोहराम

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 25 May 2025 6:05 PM

विज्ञापन

सिकरहटा खुर्द स्थित पोल्ट्री फार्म के समीप शनिवार की सुबह घटी घटना

विज्ञापन

आरा.

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के समीप शनिवार की सुबह सड़क हादसे में जख्मी अधेड़ की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिले के कच्छवां थाना क्षेत्र के भड़कुडिया गांव वार्ड नंबर-9 निवासी स्व. कपिल राम के 55 वर्षीय पुत्र श्रीभगवान राम है, जो मजदूरी कर परिवार की देखभाल करता था.

इधर, मृतक के बेटे राजन कुमार ने बताया कि शनिवार को वह अपने बुआ के घर उनके रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदुरी गांव गये थे. शुक्रवार की शाम वह वहां से अपनी बुआ के रिश्तेदार सरयू राम के पुत्र सुनील राम की बारात में शामिल होने के लिए रोहतास जिले के अकौढ़ी गोला थाना अंतर्गत जयपुर चांदी गांव गये थे. शनिवार की सुबह शादी में उपहार के रूप में मिले सामान को पिकअप पर लोड कर वापस मदूरी गांव लौट रहे थे. इसी बीच सिकरहटा खुर्द के समीप उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी थी, जिसमें रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी भोला रजवार का 18 वर्षीय पुत्र कल्लू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. जबकि श्रीभगवान राम सहित सात लोग जख्मी हो गये थे. सभी को इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले जाया गया था, जहां से दो को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था. इसी बीच शनिवार की देर शाम जब श्रीभगवान राम की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, तो परिजन उन्हें पीरो पीएचसी से सदर अस्पताल ला रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने मां-बाप का इकलौते संतान थे. उनके परिवार में पत्नी मीना देवी व चार पुत्र राजन कुमार, राजेश कुमार, दिनेश कुमार एवं लक्ष्मण कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी मीना देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन