आरा जंक्शन परिसर से चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपित धराये
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के दौरान पकड़े गये दोनों
विज्ञापन
आरा.
आरपीएफ आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के निर्देशन में यात्रियों के बीच सुरक्षा का भाव बनाये रखने के लिए ऑपरेशन यात्री सुरक्षा चलाया गया. अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 15484 के कोच संख्या S-4 के अंदर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग लिए हुए देखा, जिसकी तलाशी लेने पर बैग के अंदर से एक लॉक अवस्था में मोबाइल बरामद हुआ. जिसका लॉक वह खोल नहीं पाया और स्वीकार किया कि यह मोबाइल उसने किसी यात्री से चुराया है. पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम पिंटू कुमार बतया, जो वार्ड नो 02 कौड़ियां थाना बिहिया बताया. इसके बाद 04/35 बजे गाड़ी संख्या 63229 के महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में एक पुरुष यात्रा को बैठे देखा गया और उसके पास भी एक पिट्ठू बैग था जिसे चेक करने पर उसके अंदर से कुल तीन मोबाइल, जिसमें एक आईफोन भी था बरामद हुआ. किसी भी मोबाइल का वह लॉक नहीं खोल पाया और स्वीकार किया कि तीनों मोबाइल उसने यात्रा कर रहे यात्रियों से चोरी की है. पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम मंगरू यादव, पता वार्ड नो तीन बाघी थाना बिहिया बताया. आरपीएफ ने दोनों आरोपितों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी आरा को सुपुर्द कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










