Ara News : दुर्गापूजा के मद्देनजर शाहपुर और बिहिया में फ्लैग मार्च

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 27 Sep 2025 10:20 PM

विज्ञापन

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार दुर्गापूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने के लिए शाहपुर और बिहिया में फ्लैग मार्च किया गया.

विज्ञापन

आरा. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार दुर्गापूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने के लिए शाहपुर और बिहिया में फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर ने संयुक्त रूप से किया. शाहपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष और बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे. वहीं, बिहिया में प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य वरीय पदाधिकारी शामिल हुए. फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय नागरिकों को शांति, आपसी सद्भाव और सौहार्द्र बनाये रखने का संदेश दिया गया. जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से सक्रिय सहयोग की अपील की गयी, ताकि दुर्गापूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन