करेंट लगने से अधेड़ झुलसा, पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन
करेंट लगने से अधेड़ झुलसा, पटना रेफर

ृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर पकड़ी गांव में हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर पकड़ी गांव में रविवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से एक अधेड़ बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद पर परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर पकड़ी गांव निवास छपित कहार के 50 वर्षीय पुत्र सीताराम कहार राजमिस्त्री में लेबर का काम करते हैं, जो रविवार की सुबह गांव में ही स्थित नवनिर्मित मकान में लेबर का काम कर रहे थे. उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाइ टेंशन विद्युत प्रवाहित तार में उनका हाथ स्पर्श कर गया, जिसके कारण वह बुरी तरह से झुलस गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन