संदेश व अजीमाबाद थानाें में 30 शस्त्रों का किया गया सत्यापन

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 25 May 2025 7:45 PM

विज्ञापन

संदेश में नौ और अजीमाबाद थाने में 21 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया

विज्ञापन

संदेश.

जिला पदाधिकारी भोजपुर के आदेश अनुसार संदेश तथा अजीमाबाद थाना में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन दंडाधिकारी तथा थाना पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त मौजूदगी में किया जा रहा है. इस दौरान संदेश तथा अजीमाबाद दोनों थाना परिसरों में दंडाधिकारी की मौजूदगी में कुल 30 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया.

इस संबंध में दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी संदेश अरुण कुमार तथा थानाध्यक्ष संतोष कुमार तथा सहायक थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी मौजूद थे. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 133 शस्त्र हैं, जिसमें नौ शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया. इसमें पिस्टल, राइफल, दोनाली बंदूक तथा एक नाली बंदूक शामिल हैं. वहीं अजीमाबाद थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत 64 शस्त्र हैं, जिसमें दंडाधिकारी सह संदेश बीडीओ की उपस्थिति में 21 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया. इसमें पिस्टल, रिवाल्वर, दोनाली तथा एक नाली बंदूक का भौतिक सत्यापन किया गया. इस तरह दोनों थाना मिलाकर कुल 30 शस्त्रों का सत्यापन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन