भोजपुर : बिहिया में खेल मैदान बचाने की मांग तेज, युवाओं ने दिया धरना; बियाडा की जमीन पर निर्माण का विरोध

Updated:
विज्ञापन
बिहिया में बियाडा की जमीन पर खेल मैदान बचाने को लेकर युवाओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरनावर्षों से उपयोग हो रहे मैदान पर औद्योगिक निर्माण शुरू होने से नाराज हुए युवा, वैकल्पिक मैदान की मांग

भोजपुर के बिहिया में युवाओं, छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने बियाडा की जमीन पर हो रहे निर्माण का विरोध करते हुए प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया. खेल मैदान को बचाने और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग को लेकर उन्होंने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

भोजपुर जिले के बिहिया में वर्षों से खेल मैदान के रूप में उपयोग हो रही बियाडा की जमीन को बचाने की मांग को लेकर गुरुवार को युवाओं, छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया. बाद में बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की.

प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी का प्रमुख केंद्र

युवाओं का कहना है कि यह मैदान लंबे समय से क्षेत्र के युवाओं और बच्चों के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, दौड़ और शारीरिक अभ्यास का प्रमुख केंद्र रहा है. विशेषकर सेना, पुलिस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सैकड़ों अभ्यर्थी नियमित रूप से यहां अभ्यास करते हैं.

बियाडा द्वारा लीज पर दी गई जमीन

ज्ञापन में बताया गया कि उक्त भूमि को बियाडा द्वारा किसी औद्योगिक इकाई के लिए लीज पर दे दिया गया है, जिस पर निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है. युवाओं को आशंका है कि यदि पूरा मैदान निर्माण की भेंट चढ़ गया तो उनके अभ्यास पर असर पड़ेगा.

इसको लेकर प्रशासन से मांग की गई है कि यदि संभव हो तो वर्तमान मैदान को ही सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाए.

यदि यह संभव न हो तो बिहिया नगर अथवा प्रखंड क्षेत्र में समुचित आकार का वैकल्पिक सार्वजनिक खेल मैदान उपलब्ध कराया जाए और भविष्य के लिए स्थायी खेल मैदान की व्यवस्था की जाए. आवेदनकर्ताओं ने कहा कि खेल का अधिकार युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास से जुड़ा है. प्रशासन को जनहित में इस पर विचार करना चाहिए.

बीडीओ का बयान

ज्ञापन लेने के बाद बीडीओ अर्चना वर्मा ने कहा कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र के बाहर है, इसे अग्रतर कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी को भेजा जाएगा.

Also Read : नालंदा : सावन में भगवान शिव पर चढ़े बेलपत्र और फूलों से बनेगी जैविक खाद, राजगीर में शुरू हुआ अभियान


विज्ञापन
Shailendra Kumar Gupt

लेखक के बारे में

By Shailendra Kumar Gupt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन