Ara News : ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 02 Jun 2025 11:05 PM

विज्ञापन

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पूरब साइड सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 38 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

आरा. दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पूरब साइड सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 38 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पाकर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस शव की पहचान करने और घटना की जांच में जुटी है. प्रारंभिक मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में महिला की मौत ट्रेन से कटने के कारण होना बताया गया है. देर शाम तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी. मामले की छानबीन जारी है.

कोईलवर में सड़क किनारे मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव

कोईलवर-चांदी मार्ग पर सोमवार की सुबह कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव स्थित मजार के पास सड़क किनारे एक अज्ञात 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला. शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची कोईलवर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस द्वारा बनायी गयी प्रारंभिक मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत लू लगने से होना प्रतीत हो रही है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन