जगदीशपुर में 251 मीटर के तिरंगे के साथ निकाली यात्रा

Updated:
विज्ञापन
जगदीशपुर में 251 मीटर के तिरंगे के साथ निकाली यात्रा

जगदीशपुर नगर में राष्ट्रीय युवा छात्रशक्ति संघ टीम के युवाओं ने निकाली यात्रा

विज्ञापन

जगदीशपुर. नगर में राष्ट्रीय युवा छात्रशक्ति संघ टीम के युवाओं के द्वारा 251 मीटर की तिरंगा यात्रा ढोल नगाड़े, देशभक्ति झाकी, पटाखे , और घोड़े के साथ निकाली गयी. तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष रितिक रौशन एवं संचालन सूरज गुप्ता ने किया. उद्घाटनकर्ता चेयरमैन संतोष कुमार यादव थे. यात्रा की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई. वही छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि को आरती देखाकर भव्य स्वागत किया गया. तिरंगा यात्रा किला मैदान से होते हुए नयाटोला पहुंचकर समापन किया गया. उद्धघाटनकर्ता ने तिरंगा यात्रा को शांति पूर्वक तरीके से सफल बनाने के लिए युवाओं को धन्यवाद दिया. वही संगठन अध्यक्ष रितिक रौशन ने कहा कि 2 साल पर तिरंगा यात्रा निकली, जिसमें चेयरमैंन संतोष कुमार यादव का काफी योगदान रहा. हमारी संगठन हमेशा यूवाओ के लिए लड़ाई लड़ती है और राष्ट्र हित मे काम करती आई है. तिरंगा यात्रा मे विशाल सिंह, विकाश केसरी, प्रवीण पांडे, निखिल कुमार, परवेज अंसारी, मेराज शाह, मुकेश यादव, दीपू , सुनील कुमार, प्रकाश मौर्या, हमेशा भारती , पीयूष सोनी, पंकज, दीपक कुशवाहा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन