Ara News : आप की नयी जिला कार्यकारिणी घोषित, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
Ara News : आप की नयी जिला कार्यकारिणी घोषित, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी (आप), भोजपुर की नयी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गयी है. अनिल गुप्ता को सर्वसम्मति से पार्टी का जिला अध्यक्ष चुना गया. यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव के निर्देशानुसार प्रदेश पर्यवेक्षक चंद्रभूषण और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हिमांशु कुमार पटेल की उपस्थिति में की गयी.

विज्ञापन

आरा. आम आदमी पार्टी (आप), भोजपुर की नयी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गयी है. अनिल गुप्ता को सर्वसम्मति से पार्टी का जिला अध्यक्ष चुना गया. यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव के निर्देशानुसार प्रदेश पर्यवेक्षक चंद्रभूषण और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हिमांशु कुमार पटेल की उपस्थिति में की गयी. नयी कार्यकारिणी में कुंदन कुमार और जनार्दन सिंह को उपाध्यक्ष, साजन कुमार को महासचिव तथा दिनेश सैनी को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है. अन्य पदाधिकारियों में प्रमोद यादव (सचिव), आकाश गौरव (कोषाध्यक्ष), डॉ. सुरेंद्र कुमार प्रसाद (मीडिया प्रभारी), आनंद कुमार (कार्यालय प्रभारी), अंजली कुमारी (महिला जिला अध्यक्ष) और अंकित कुमार (युवा अध्यक्ष) शामिल हैं. इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों में अध्यक्ष बनाये गये प्रयाग यादव (किसान), अशोक चौधरी (एससी/एसटी), संतोष कुमार (ओबीसी), मो. सद्दाम हुसैन (अल्पसंख्यक), रामजी प्रजापति (श्रमिक), श्रीराम सिंह (अधिवक्ता) और डॉ. जितेंद्र वर्मा (चिकित्सा प्रकोष्ठ). इस मौके पर चंद्र भूषण ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल की चुनौती का जवाब बिहार से दिया जायेगा और कार्यकर्ता संगठन निर्माण में जुटें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन