क्रिकेट मैच के दौरान रन आउट के विवाद को लेकर मारपीट व फायरिंग
Updated at : 28 Jan 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव स्थित फील्ड में मंगलवार की दोपहर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव स्थित फील्ड में मंगलवार की दोपहर क्रिकेट मैच के दौरान रन आउट के विवाद को लेकर मारपीट व फायरिंग की गयी, जिसमें फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक को गोली दाहिने हाथ में केहुनी पर गोली लगी है. जबकि मारपीट के दौरान उसका चचेरा भाई भी जख्मी हो गया, जिसके बाद परिजन द्वारा दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. घटना को लेकर गांव में सनसनी मच गयी है. उधर घटना की सूचना मिलती ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार गोली से जख्मी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी चैन पासवान का 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है. जबकि मारपीट में जख्मी उसी गांव के निवासी शिव कुमार पासवान का 25 वर्षीय पुत्र महावीर कुमार है एवं दोनों रिश्ते में चचेरे भाई लगते हैं. इधर महावीर कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह गांव में स्थित फील्ड में क्रिकेट खेल रहा था. तभी रन आउट को लेकर कुछ लड़कों से विवाद हो गया, जिसके बाद उक्त लड़कों द्वारा महावीर कुमार को पीटा जाने लगा, तभी उसका चचेरा भाई चंदन कुमार जब वहां उसे बचाने गया तो उक्त लड़कों ने पहले महावीर कुमार पर फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान गोली उसके सिर के ऊपर से गुजर गयी. तभी उक्त लड़कों द्वारा दूसरी फायरिंग की गयी, तो चंदन कुमार के दाहिने हाथ में गोली लग गयी, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं, दूसरी ओर जख्मी महावीर कुमार ने प्रिंस, साहिल एवं तालिब सहित उसके साथ रहे अन्य लड़कों पर अपने चचेरे भाई चंदन कुमार को गोली मारने एवं खुद पर फायरिंग के दौरान गोली सिर को छूकर निकालने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




