Ara News : ओसाई हाॅल्ट पर ट्रेन से गिरने से युवक की मौत, परिचालन बाधित

Updated:
विज्ञापन
Ara News : ओसाई हाॅल्ट पर ट्रेन से गिरने से युवक की मौत, परिचालन बाधित

दानापुर रेल मंडल के आरा-बक्सर रेल खंड पर ओसाई हाॅल्ट के पास शनिवार देर शाम एक युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई.

विज्ञापन

बिहिया. दानापुर रेल मंडल के आरा-बक्सर रेल खंड पर ओसाई हाॅल्ट के पास शनिवार देर शाम एक युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई. हादसा पोल संख्या 618/25 के समीप हुआ. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. शव ट्रैक के बीचों-बीच होने के कारण अप लाइन पर करीब पौन घंटे तक परिचालन बाधित रहा. इस दौरान अप विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367), अप मेमो ट्रेन (63263) और मगध एक्सप्रेस (120801) को बिहिया स्टेशन पर रोकना पड़ा. जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरपीएफ आरा के इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. शव हटाए जाने के बाद अप ट्रेनों का परिचालन पुनः शुरू किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन