ARARIA : चार बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :12 May 2026 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

नरपतगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हॉस्पिटल चौक के समीप एक युवक को चार बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
नरपतगंज, अररिया से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :
नरपतगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हॉस्पिटल चौक के समीप एक युवक को चार बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक में मधुरा निवासी अभिनंदन कुमार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, युवक लगातार नरपतगंज बाजार के अलग-अलग जगह पर लोगों को शराब की होम डिलीवरी करता था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही थी. इसी बीच युवक अभिनंदन कुमार हॉस्पिटल चौक के समीप पैदल ही अपने शरीर में बांधकर चार बोतल विदेशी शराब लेकर होम डिलीवरी करने के लिए जा रहा था कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर प्राथमिकी दर्ज के बाद उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










