16 ग्राम स्मैक व 8.36 लाख रुपये के साथ तीन गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 11 May 2026 6:52 PM
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
अररिया. नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई कर स्मैक तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 16.01 ग्राम स्मैक, बाइक व 08 लाख 36 हजार 400 रुपये नकद बरामद किये हैं. दो आरोपित फरार चल रहे हैं. नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार 10 मई को दोपहर 01:30 बजे पुअनि संजीव कुमार को सूचना मिली कि त्रिशुलिया घाट रोड पर बाइक सवार स्मैक लेकर जा रहे हैं. जिसमें सूचना पर दंडाधिकारी शंभु साह व पुलिस बल 01:45 बजे रवाना हुआ. दोपहर 02:15 बजे बीआर 38एपी 1554 नंबर की बाइक पर सवार राम कुमार राय (27) व मो अबु नसर उर्फ लड्डू (28) भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेर लिया. दोनों की तलाशी में राम कुमार की जेब से 05 पुड़िया (1.6 ग्राम), अबु नसर की जेब से 04 पुड़िया (1.3 ग्राम) स्मैक बरामद हुई. बाइक की सीट के नीचे से 37 पुड़िया (13.11 ग्राम) बरामद हुईं. कुल 16.01 ग्राम स्मैक जब्त की गयी. पूछताछ में दोनों ने बताया कि प्रति पुड़िया 250 रुपये में बेचते हैं व स्मैक नगर थाना क्षेत्र के इसतमा टोला निवासी हैदर की बहन लीला उर्फ लीलो से ली थी. निशानदेही पर पुलिस इसतमा टोला पहुंची तो सफदर व उसकी बहन लीलो भाग निकली. घर से मो रऊफ (55) को पकड़ा गया. उसके ट्रंक से 08 लाख 36 हजार 400 रुपये बरामद हुए. रऊफ ने बताया कि 45 हजार रुपये उसके हैं, बाकी सफदर व लीलो के हैं. जो उसके घर से कारोबार करते हैं. इसको लेकर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी कि आरोपी में गिरफ्तार बुद्धेश्वरी रामपुर निवासी राम कुमार राय, मो अबु नसर उर्फ लड्डू सहित इस्तमा टोला निवासी रऊफ है. फरार तस्कर में 4. सफदर व हैदर की बहन लीलो लीला, दोनों पिता सकीर, इसतमा टोला निवासी है. अररिया थाना में कांड संख्या 246/26 में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










