स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर कर रहे स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन

चिकित्सा आप के द्वार कार्यक्रम से लोगों को हो रहा फायदा

विज्ञापन

सिकटी. चिकित्सा आप के द्वार ” कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर पहुंच कर लोगों की जांच कर रहे हैं, जो ग्रामीण आबादी के लिए वरदान साबित हो रहा है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाना है, इसके लेकर सीएचसी सिकटी में 14 टीम गठित की गयी. एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम हर पंचायत में घर-घर जाकर सर्वे कर रही है. 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का बीपी, शुगर व कैंसर स्क्रीनिंग निशुल्क की जा रही है. यह योजना उन बीमारियों जैसे हाइपरटेंशन और डायबिटीज का पता लगाने में मदद कर रही है जो साइलेंट होती है व समय पर पता न चलने पर गंभीर हो सकती है. सर्वे के दौरान चिन्हित किए गए मरीजों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजकर उनका इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है. साथ ही स्वास्थ्य कर्मी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली व बीमारियों के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं. बीसीएम संदीप कुमार ने बताया कि डायबिटीज के साथ-साथ अन्य मौसमी बीमारियों की भी जांच की जा रही है जिससे शुरुआती स्टेज में ही इलाज संभव हो सके. इसमें बीपी की, मधुमेह की जांच, एनसीडी स्क्रीनिंग सहित अन्य बीमारियों को शामिल किया गया है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन