ARARIA : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने तस्करी के सामान को किया जब्त

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 11 May 2026 3:52 PM

विज्ञापन

56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा की सीमा चौकी पथरदेवा की टीम ने भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 186/1 के पास बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

बथनाहा (अररिया) से विनय ठाकुर की रिपोर्ट :

56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा की सीमा चौकी पथरदेवा की टीम ने भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 186/1 के पास बड़ी कार्रवाई की है.सोमवार को चकोरवा गांव के समीप गश्ती दल ने नेपाल तस्करी किए जा रहे 85 लीटर डीजल, 100 किलो पान और मिक्सचर फर्टिलाइजर जब्त किया. मौके से तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें और एक बास्केट भी बरामद की गई. एसएसबी की सक्रियता देख तस्कर भागने में सफल रहे. जब्त किए गए सामान को आवश्यक कार्रवाई के बाद कस्टम विभाग, फारबिसगंज को सौंप दिया गया है.सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन