शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की की मांग

भाजपा नेता ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
नरपतगंज. भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य इंजीनियर बबलू यादव ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मिलकर बधाई दी. साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री को नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराया और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर व सुधार करने की मांग की. जानकारी देते हुए इंजीनियर बबलू यादव ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में जो युवा टीम मंत्रिमंडल का गठन हुआ है वह अपने आप में सराहनीय है. इसके लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी को बधाई दी. वहीं उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, कृषि मंत्री दिलीप जायसवाल व विजय कुमार सिंह से मिलकर बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










