ARARIA : नाबालिग से शादी रचाने यूपी से पहुंचे दूल्हा समेत तीन गिरफ्तार

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 12 May 2026 9:13 AM

विज्ञापन

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र की बढ़ेपारा पंचायत के चक्रदाहा में नाबालिग लड़की से शादी रचाने पहुंचे यूपी के दूल्हा समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तीनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

नरपतगंज, अररिया से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र की बढ़ेपारा पंचायत के चक्रदाहा में नाबालिग लड़की से शादी रचाने पहुंचे यूपी के दूल्हा समेत तीन को ग्रामीणों के विरोध के बाद नरपतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां गिरफ्तार तीनों से पूछताछ किया जा रहा है. गिरफ्तार में यूपी के बरेली निवासी धर्म सिंह पिता रामपाल, महिपाल पिता पन्नालाल व सुनील पिता पन्नालाल बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, महिपाल पिता पन्नालाल के शादी को लेकर आधा दर्जन की संख्या में लोग उत्तर प्रदेश से बढ़ेपारा पंचायत के चक्रदाहा पहुंचे जहां धूमधाम से एक नाबालिग लड़की से शादी रचा ली. नाबालिग से शादी रचाने व व लड़की को पैसे के बल पर यूपी में ले जाकर बेचने के शक होने पर स्थानीय ग्रामीण शादी स्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक शादी संपन्न हो चुकी थी. लोगों के काफी विरोध करने के बावजूद भी लड़का व लड़की पक्ष शादी करने से पीछे नहीं हटे. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नरपतगंज पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंचे पुलिस ने नाबालिग लड़की से शादी रचने के आरोप में तीनों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि यूपी से पहुचे कई लोग फरार हो गये. मामले को लेकर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की से शादी करने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन