संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 14 Mar 2026 7:41 PM
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
परवाहा. रानीगंज के विस्टोरिया पंचायत के वार्ड संख्या 14 संथाली टोला में 30 साल की महिला की फांसी लगाने मौत हो गयी. मृतका विस्टोरिया पंचायत के वार्ड 14 निवासी मनोज हेम्ब्रम की पत्नी पूनम देवी थी. घटना को लेकर मृतका की मौसी बिजली देवी ने मृतका की सास व ननद पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की मौसी बिजली देवी ने बताया कि पूनम को उसकी सास सोलमा देवी व ननद मरंगमय देवी से घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. इसी दौरान पूनम की सास व ननद ने फांसी लगाकर जान से मार दिया. इधर रानीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया. मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि फांसी लगाकर मौत की बात सामने आई है.
10 वर्ष पूर्व हुई थी पूनम की शादी
मृतका के परिजनों ने बताया कि पूनम देवी की शादी 10 साल पूर्व मनोज हेम्ब्रम के साथ हुई थी. उनके दो बच्चे हैं. पूनम की सास व ननद अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे. इसी को लेकर पूनम ने अपने मायके में इसकी शिकायत की थी. पूनम की मौसी बिजली देवी ने बताया कि उनकी भतीजी की हत्या हुई है, पुलिस इसकी जांच करे. इस घटना के बाद से मृतका के परिजनों में आक्रोश है. वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










