दो बाइकों की की टक्कर में पूर्णिया निवासी महिला की मौत, दो घायल

Updated at : 04 Apr 2026 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की की टक्कर में पूर्णिया निवासी महिला की मौत, दो घायल

दोनों घायलों का चल रहा इलाज

विज्ञापन

अररिया. नगर थाना क्षेत्र के अररिया-पूर्णिया फोरलेन एनएच 27 अंतर्गत कुसियारगांव स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क के पास गलत साइड से आ रही एक बाइक ने पूर्णिया की ओर से आ रहे बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी. इस हादसे में पूर्णिया निवासी एक महिला की मौत हो गयी. जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी अनुसार मृतका की पहचान पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धनगामा वार्ड संख्या 03 निवासी मो अबुजर की पत्नी हिना परवीन (28). वहीं मृतका की घायल मां 52 वर्षीय आसमीन परवीन है. वहीं बाइक चालक मृतका हिना परवीन के पति मो अबुजर दुर्घटना में बाल-बाल बचे. मृतका के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, हिना परवीन अपने पति मो अबुजर व मां आसमीन परवीन के साथ अररिया में किसी चिकित्सक से इलाज कराने आ रही थी. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे. इसी दौरान बायो डायवर्सिटी पार्क के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद हिना परवीन को मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि आसमीन परवीन का इलाज जारी है व उनकी हालत गंभीर बताया जा रहा है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दूसरे बाइक चालक युवक को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया व इलाज के लिए उसे भी सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस सदर अस्पताल पर पहुंची व आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन