दहेज को लेकर महिला से की मारपीट
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 29 Jun 2025 8:38 PM
महिला का चल रहा इलाज
अररिया. पलासी धर्मग॔ज निवासी धुरी लाल मंडल की पुत्री अनीशा देवी ने तीन साल पूर्व तारबाडी थाना क्षेत्र के पटेगना बटुरबाड़ी गांव में पंवन माझी के साथ प्रेम प्रसंग शादी रचाई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही एक बाइक व दो लाख रुपये की मांग होने लगा. गांव में कई बार पंचायत भी हुआ. पर कुछ समय बाद फिर मांग करने के कारण अनिशा मायके में रहने लगी. जहां एक पुत्र को भी जन्म दी थी. दूसरी बार जब फिर गर्भवती हो गई तो दूसरे बच्चे को जन्म देने अपने ससुराल पटेगना बटुरबारी अपने पिता के साथ पहुंची थी. जहां पति सहित सास शकुंतला देवी, गिरजानंद माझी उपस्थित थे. ससुराल पहुंचे ही महिला से उक्त लोगों ने बाइक व दो लाख रुपये की मांग करने लगा. उसके बाद ही महिला आंगन जायेगी. पिता ने गरीबी की बात कर इसे देने से इनकार कर दिया. इनकार करते ही उक्त लोगों ने पहले पीड़िता के पिता के साथ अभद्र व्यवहार किया. फिर पत्नी के अनीशा देवी के साथ भरपुर पिटाई कर करने लगा. वहीं लड़की के पिता ने मौका मिलते ही पुलिस 112 को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गी. बीच बचाव करते हुए अनीशा देवी को इलाज के लिए सदा अस्पताल भिजवा दिया. पिता के मुताबिक मामले को लेकर संबंधित थाना में लिखित शिकायत की गयी है.
——-सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल
अररिया. अररिया- बहादुरगंज फोरलेन मार्ग भंगिया के समीप शनिवार की संध्या दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र काकन निवासी मो शमशाद, मो आजाद घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां डॉ पंकज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद शमशाद को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










