सड़क सहित अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Updated at : 27 Apr 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क सहित अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग

विज्ञापन

:33-प्रतिनिधि, कुर्साकांटा रेलवे लाइन निर्माण कार्य के तहत लक्ष्मीपुर में बन रहे रेलवे स्टेशन तक मुख्य सड़क से निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन तक पहुंच पथ के साथ अन्य चार मागों को लेकर रविवार को लक्ष्मीपुर, हलधारा, नयन पुर समेत अन्य गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर आक्रोश प्रदर्शन किया. आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदीप यादव ने बताया कि मुख्य सड़क से रेलवे ब्रिज संख्या 65 से स्टेशन तक संपर्क पथ का निर्माण करने, मुख्य सड़क राम टोला के पास से निर्मित रेल ब्रिज 63 से 65 तक संपर्क पथ निर्माण, स्टेशन से दक्षिण नयनपुर होते हुये सिक्स लेन प्रस्तावित है सामरिक दृष्टिकोण से स्टेशन के दक्षिण रैक प्वाइंट निर्माण समेत स्टेशन का नयनपुर लक्ष्मीपुर करने की मांग की है. इस दौरान आक्रोश प्रदर्शन में शामिल लोगों ने रेलवे स्टेशन निर्माण में अनियमितता की बात कहीं. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से उक्त मांगों को एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है. इसके साथ हीं यदि मांग नहीं मानी गयी तो ग्रामीण चरणबद्ध आंदोलन को मजबूर होंगे. इधर रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेलवे के सहायक अभियंता आरके भगत ने आक्रोश प्रदर्शन कर रहे लोगों को एक आवेदन जिला पदाधिकारी के नाम से लिखकर देने की बातें कहीं. जिससे इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी जा सके. आक्रोश प्रदर्शन में कार्तिकचंद ऋषिदेव, भारतेंदु झा, प्रशांत यादव, राकेश यादव, बिपिन यादव, आमोद यादव, संजय यादव, विपिन सम्राट, श्रवण साह, प्रमोद यादव, संतोष यादव, प्रदीप यादव, विनोद यादव, चिरकुट मुर्मू, नेपाली मुर्मू सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन